ऊना के विभिन्न स्कूलों में भरें जाएंगे पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के पद

by
ऊना : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना की 281 प्राथमिक पाठशालाओं व 77 एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों को मासिक वेतन 5625 रूपये दिया जाएगा। उपनिदेशक ने बताया कि जिला ऊना में खाली पदों की सूचना उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद, संबंधित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पट्ट, संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना) के कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों हेतू अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित फोटोकाॅपी सहित संबंधित खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 27 अप्रैल सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र पर स्वप्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
टावेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
उपनिदेशक ने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित पंचायत सचिव अथवा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विधवा/अनाथ/संदर्भित दिव्यांग प्रमाण पत्र, ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब/दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो का प्रमाण पत्र, पति द्वारा परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, व एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल श्रेणी प्रमाण पत्र, इस आशय का प्रमाण पत्र कि प्रार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नही है अथवा प्रार्थी के परिवार द्वारा पाठशाला हेतू भूमि दान की गई है सहित वांछित प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –DC अपूर्व देवगन

अभियान के तहत 13 मुख्य कार्य बिंदुओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां होंगी प्रस्ताव का हिस्सा तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवादार राम लाल सेवानिवृत्त : ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में कार्यरत थे सेवादार राम लाल

सोलन : सेवादार राम लाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से समायोजन के उपरांत ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं आरम्भ की थीं और विभाग में उनका लगभग 08 वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
Translate »
error: Content is protected !!