ऊना के सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से भरमौर के व्यक्ति की मौत, पांच घायल 

by
एएम नाथ। ऊना  : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक चरानी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम उक्त लेबर के लोग सूरी में एक ठेकेदार के पास निजी जंगल में खैर के पेड़ काट रहे थे। कटान के दौरान पेड़ उन लोगों पर गिर गया और कटान में लगे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अन्य लोगों की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। डाॅक्टर ने 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। ऊना में गंभीर रूप से घायल कुंजू लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार व मनी राम की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों  नें उन्हें मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया।
मृतक की पहचान 67 वर्षीय कुंजू लाल पुत्र प्रेम लाल गांव व तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है वहीँ घायलों में अनिल कुमार (35) पुत्र बृज लाल, बृज लाल (60) पुत्र सैली राम दोनों गांव कुनरा (चम्बा), मनी राम (55) पुत्र मुसाफिर राम निवासी ओबड़ी, डाकघर सुल्तानपुर, चम्बा, धनिया राम (50) पुत्र मुसाफिर राम निवासी शतोगरी, कुनरा चम्बा व मनोज कुमार (45) पुत्र जैसी राम निवासी भरोगड़ी तहसील भरमौर जिला चम्बा शामिल है।
बरहाल घटना की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का आरोप- बेटे क़ी मौत ढांक से गिर कर नहीं बल्कि हत्या की गईं : परिजनों ने भाजपा नेता की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बार दिया धरना

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के उपर भी खड़े किया सवालिया निशान – एएम नाथ। चंबा :   छौ गांव में 12 दिसंबर को ढांक में मृत मिले युवक की दुर्घटना के तहत नहीं बल्कि हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले वाहनों का मार्ग डाईवर्ट-सुमित खिमटा

नाहन 28 मार्च। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने नाहन के जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन मार्ग पर चलने वाले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!