*ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : DC जतिन लाल*

by
*संतुलित व पौष्टिक आहार पर दिया बल, पोषण माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*
रोहित जस्वाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार पर टिकी होती है। हर व्यक्ति को अपने खान-पान के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिले को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।
May be an image of one or more people, dais and text
वे मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राजकीय महाविद्यालय ऊना के सहयोग से आयोजित किया गया।
May be an image of ‎one or more people, people smiling and ‎text that says "‎68้5 गामीण स्वात प्रदेश राज्य आामीण विकर चुत-पोषण पखबवाड़ा ऊना आजीविका मिशन शिमला एग हिमाचल 18 اممد สด นน‎"‎‎
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के लिए अच्छी शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जंक फूड बच्चों की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है, इसलिए उन्हें पारंपरिक और पौष्टिक आहार अपनाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर एक मंदिर है, इसकी देखभाल हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने ज़िले में कार्यरत डॉक्टरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रमनवीर चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि जिला कार्यक्रम प्रबंधक ज्योति शर्मा ने पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की।
May be an image of temple and text
*प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*
कार्यक्रम के दौरान भाषण, कविता पाठ, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में फरहान ने प्रथम, महेश्वर धीमान ने द्वितीय और प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और कृषक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवेश, नितिन और सुनील ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए।
रंगोली प्रतियोगिता (प्राथमिक विंग) में कृष्ण, मनीषा और तानिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, जबकि मिडल विंग में लौंग श्री व आदित्य ने प्रथम, कशिश व गौरव ने द्वितीय तथा अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह के अंत में उपायुक्त ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और पौष्टिक आहार के महत्व पर शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में सीडीपीओ शिव कुमार, रामपुर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुंडल, ऊना कॉलेज के प्रोफेसर रशपाल व आरूषी शर्मा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर की मुख्य अध्यापिका सविता देवी, वीरेंद्र कुमार सहित डीआरडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना बारे सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतगणना के संबंध में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) के लिए बचत भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कार्यालय परिसर चंबा में एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने दिलवाई शपथ

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मताधिकार का प्रयोग करने वारे एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन चंबा के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कार्यालय परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!