ऊना जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित

by

रोहित जसवाल / एएम नाथ । ऊना : जिला ऊना की विभिन्न नगर पंचायतों में हुए चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत गगरेट, अंब, दौलतपुर चौक और टाहलीवाल में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

नगर पंचायत टाहलीवाल  : वार्ड-1 से संजीव कुमार, वार्ड-2 से निरंजना कुमारी और वार्ड-3 से डिंपल विजयी रहीं। वार्ड-4 में राज कुमार ने 13 मतों से जीत हासिल की। वार्ड-5 में नीलम कुमारी, वार्ड-6 से अजय कुमार विजयी रहे। वार्ड-7 में अनु देवी को अधिक मत मिलने के बावजूद आधिकारिक घोषणा में सुनीता को विजेता बताया गया, जिससे परिणाम को लेकर चर्चा बनी रही

नगर पंचायत गगरेट :  वार्ड-1 से विकास कालिया ने 128 मतों से जीत हासिल की। वार्ड-2 से विकास शर्मा 52 मतों से विजयी रहे। वार्ड-3 में सरोज कुमारी ने बेहद करीबी मुकाबले में 8 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड-4 से बबिता कुमारी विजयी रहीं, जबकि वार्ड-5 में मंगत राम ने 61 मतों से जीत हासिल की। वार्ड-6 से जनक राज और वार्ड-7 से मंजू ठाकुर विजयी घोषित हुए।

नगर पंचायत अंब :  वार्ड-1 पोलियां जस्वालां से शोभा रानी ने 4 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड-2 अंब-1 में अनुसुया रानी और सरबजीत सिंह को बराबर 268-268 मत मिले, जिसके बाद पर्ची के माध्यम से अनुसुया रानी को विजयी घोषित किया गया। वार्ड-4 हीरा नगर-1 से राधा रानी ने 122 मतों से जीत हासिल की। वार्ड-5 में प्रवीन कुमारी, वार्ड-6 आदर्श नगर से रतन चंद, वार्ड-7 प्रताप नगर-1 से अंजना देवी तथा वार्ड-8 से मेला राम विजयी रहे। वार्ड-9 प्रताप नगर-3 से सुरेश ने 68 मतों से जीत दर्ज की।

नगर पंचायत दौलतपुर चौक :  वार्ड-1 से रजनीश कुमार ने 250 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड-2 में अरूणा कुमारी, वार्ड-3 से श्वेता, वार्ड-4 से योगराज तथा वार्ड-5 से राकेश कुमार विजयी रहे। वार्ड-6 से निर्मला देवी ने 247 मतों से शानदार जीत हासिल की। वहीं वार्ड-7 में रेनू रानी ने बेहद करीबी मुकाबले में एक मत से जीत दर्ज की।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
पंजाब

गढ़शंकार के सेहत केंद्रों में डाक्टर तथा स्टाफ जल्द पूरा करने का स्वास्थ्य मंत्री का विधायक रौढ़ी को आश्वासन

गढ़शंकर : विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने विधानसभा गढ़शंकर के अंतर्गत आते स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ व अन्य सुविधाओं की कमी संबंधी चंडीगढ़ में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के साथ मुलाकात...
article-image
पंजाब

मारपीट के मामले में वांछित दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 18 अगस्त को दर्ज हुए मारपीट करने के मामले में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!