ऊना जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

by
ऊना, 23 जुलाई. मानसून सीजन की निरंतरता और मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऊना जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि अब जिले के सभी 1364 आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह संशोधित समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बारिश के चलते छोटे बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहां पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया

शिमला :  प्रसिद्ध जाखू हनूमान मंदिर  में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते खासी भीड़ उमड़ी। यहां पर विदेशी सैलानी भी खासी संख्या में नजर आए और कीर्तन भजन में लीन, झूमते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम की तरह फटा मोबाइल : 20 साल की युवती की इलाज के दौरान हो गई मौत

डलहौजी  :  मोबाइल ब्लास्ट के मामले अक्सर  सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई. 20 साल की युवती किरण का हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा का मंत्री का पत्ता किसने काटा : हाईकमान ने जा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने

शिमला सुधीर शर्मा मंत्री की रेस में सबसे आगे माने जा रहे शर्मा को सुक्खू कैबिनेट में जगह नहीं मिली । सूत्रों की माने तो सुधीर का पत्ता काटने में सुक्खू से ज्यादा हाईकमान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक दबाव की आशंका

एएम नाथ। पावंटा साहिब :  एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पढ़ रहे एक 18 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!