ऊना जिले में 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों समेत 302 पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित : 516 मतदान केंद्र, इनमें से 25 महिला कर्मी संचालित और 5 का जिम्मा संभालेंगे युवा

by
जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता, 4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण
ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में चुनावों को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 25 मतदान केंद्र महिला कर्मी संचालित होंगे। इसके अलावा 5 मतदान केंद्रों का जिम्मा युवा कर्मी संभालेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग द्वारा चुनावों के सुचारू निष्पादन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली गई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऊना जिला की संपूर्ण तैयारी तथा चुनावी प्रबंधों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इस तरह जिले में कुल 25 महिला कर्मी संचालित मतदान केंद्र होंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र युवा कर्मी संचालित होगा। इस प्रकार जिले में कुल 5 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिनके संचालन का जिम्मा 30 साल से कम आयु के युवा कर्मी संभालेंगे। जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें विधानसभा वार 4-4 आदर्श मतदान केंद्र होंगे।
इसके अलावा जिले मेें एक इको फ्रेंडली ग्रीन मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।
*4 मई तक जारी रहेगा मतदाता पंजीकरण*
बता दें, ऊना जिले में अभी 4 लाख 28 हजार 589 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 11 हजार 684 महिला मतदाता और 2 लाख 16 हजार 901 पुरुष मतदाता और 4 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अभी 4 मई तक मतदाता पंजीकरण जारी रहेगा। इसलिए मतदाताओं की संख्या में इजाफा संभव है।
*302 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग प्रस्तावित*
जतिन लाल ने बताया कि जिले 516 से 302 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग प्रस्तावित है। इनमें जिले के सभी 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग भी सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा और गगरेट तथा कुटलैहड़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं का प्रबंध किया गया है।
*पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में होगी मतगणना*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए पीजी डिग्री कॉलेज ऊना में व्यवस्था की गई है। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीआईएसई सॉफ्टवेयर में चुनाव कर्मियों का डाटा दर्ज करने के कार्य को गति दी गई है। अब तक करीब 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर एनआईसी सभागार में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय शर्मा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8546 मतदाताओं ने चुना है घर से मतदान करने का विकल्प

मंडी, 18 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी जिला में 85 प्लस आयु और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले 8546 मतदाताओं ने घर से मतदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
हिमाचल प्रदेश

गर्मियों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए निर्देश

वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत सांय थाना कलां में विभिन्न विभागों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा की 32 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित : उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए भेंट किए प्रशस्ति पत्र

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के तहत लाभार्थियों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र और चाबियां एएम नाथ। चंबा, 2 अक्तूबर :   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल...
Translate »
error: Content is protected !!