ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई : साइबर ठगी के 44 हजार रुपये ऊना पुलिस ने वापस करवाए

by

1930 पर शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने की त्वरित कार्रवाई, बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर पूरी राशि कराई वापस

रोहित जसवाल।  ऊना: साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऊना पुलिस ने एक शिकायतकर्ता के 44 हजार रुपये वापस करवाने में सफलता हासिल की है। दिसंबर 2025 में 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से जिला ऊना में साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल ऊना ने संबंधित बैंक, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी राशि को होल्ड करवाया गया और इसके बाद 44,000 रुपये शिकायतकर्ता को वापस दिलाए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध का शिकार हुए व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी के मामलों में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी से रहें सावधान

ऊना पुलिस ने लोगों को ‘Digital Arrest’ के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर भी सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस, CBI, ED या कोई अन्य सरकारी एजेंसी फोन अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को ‘Digital Arrest’ नहीं करती।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। इसके अलावा अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करने की सलाह दी गई है।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में समय बर्बाद किए बिना तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराध की ऑनलाइन रिपोर्टिंग के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुलिस की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

ऊना (22 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कोषाधिकारी कार्यालय का भवन काफी पुराना है तथा नया भवन बनाने के लिए मलाहत रोड पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!