ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 क्विंटल 52 किलो भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

by
ऊना  : ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो  भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) की खेप बरामद की है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस का फोकस केवल बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर है।
                एसपी सचिन हीरेमठ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि ऊना पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी स्तर पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि 30-31 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12:10 बजे मैहतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर फतेहपुर मंदिर के समीप नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक टाटा ऐस वाहन को जांच के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान वाहन में रखे आठ बोरों से कुल 162 किलो 640 ग्राम भुक्की बरामद हुई।

             पुलिस ने मौके से वाहन चालक जोगा सिंह (41) निवासी गांव दिनोवाल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर और उसके साथी हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव पंडोरी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने लमलेहड़ा क्षेत्र में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। वहां से साढ़े 14 बोरियों में भरी दो क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम भुक्की बरामद हुई। दोनों बरामदगियों के बाद कुल बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा चार क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम रही, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार सील कर दिया।

एसपी सचिन हीरेमठ  ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।  एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी, किसे पहुंचाई जानी थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया पर विवादित बोल वाले विजय शाह के पीछे : आखिर क्यों खड़ी हो गई है पूरी बीजेपी?

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह राजनीतिक गलियारों में तो घिरे ही हैं, कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान पर हाईकोर्ट के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं, जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार : जयराम ठाकुर

लाहौल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय मंत्री साथ करेंगे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में नामांकन शुरू, पहले दिन 138 उमीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र किये दाखिल

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन, यानी 7 मई 2026 को विकास खंड पट्टा में विभिन्न पदों के लिए उत्साहजनक नामांकन देखने को मिले।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक भेंट किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का चेक भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!