ऊना में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने फरहाया राष्ट्रीय ध्वज स्वर्ण जयंति वर्ष थीम पर मनाया गया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

by

 

ऊना, 26 जनवरी: ऊना का जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर पूनम ने किया।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते 50 वर्ष में हिमाचल प्रदेश ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 4118 स्वास्थ्य संस्थानों का बड़ा नेटवर्क दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। ऊना में पीजीआई चंडीगढ़ का सेटेलाइट अस्पताल, बिलासपुर के कोठीपुरा में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान तथा मैडिकल विश्वविद्यालय खोला गया है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को उचित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरु की है। वर्तमान में 4.63 लाख परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत किए गए हैं और 1.33 लाख लोगों को 131 करोड़ रुपए का कैशलेस उपचार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है, जिसे धुआंमुक्त प्रदेश घोषित किया गया है, जो लोगों के जीवन को बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प को दर्शाता है। महिला कल्याण पर बल देने की बदौलत, हिमाचल प्रदेश को, वर्ष 2018 में, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए देश में शीर्ष राज्य घोषित किया गया।

बिक्रम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 10,508 गांव सड़क सुविधा से जोडे़ जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सफल क्रियान्वयन में देश भर में दूसरा स्थान पाया है। वर्ष 2020-21 में देश के सभी जिलों में से मंडी जिले ने इस योजना के तहत अधिकतम लम्बाई के सड़क मार्ग निर्माण कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि 3 अक्तूबर, 2020 प्रदेश के लिए एक महत्त्वपूर्ण दिन था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल, रोहतांग को लोगों को समर्पित किया। 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह टनल जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के साथ-साथ केंद्र शासित राज्य को हर मौसम में सड़क सुविधा प्रदान करेगी।

रोजगार सृजन के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार रोजगार सृजन में निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 7 और 8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजन किया। जिसमें लगभग 96,721 करोड़ रुपये के निवेश के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए और पहला ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह भी 27 दिसंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें 236 परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग किया गया है।

अब तक जिला में 1600 को दी कोविड वैक्सीन

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जिला ऊना में वैक्सिनेशन का कार्य शुरू हो चुका है। अब तक अग्रिम पंक्ति के 1600 कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। साथ ही 72 हजार से अधिक व्यक्तियों के कोविड-19 सैंपल लिए गए।

भव्य परेड का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने भव्य मार्च पास्ट निकाला। इसके अलावा जिला में हुए विकास को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी, कृषि, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा स्वास्थ्य विभाग ने अपनी झांकियां प्रस्तुत की। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन पर झांकी निकाली, वहीं परिवहन विभाग ने भी सड़क सुरक्षा पर अपनी झांकी प्रस्तुत की।

पूर्ण राज्यत्व दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों ने ग्रुप सॉन्ग व ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। वहीं सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों सिकंदर कुमार व उनके साथियों ने थामे पग-पग प्रगति की डोर, चला हिमाचल शिखर की ओर गाना प्रस्तुत किया। साथ ही विभाग के कलाकारों राजेश कुमार व उनके साथियों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रीटा एंड पार्टी ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान पर स्किट प्रस्तुत की।

प्रशंसनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित

इस मौके पर परेड में भाग लेने वालों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों के साथ-साथ प्रशंसनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग मे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
हिमाचल प्रदेश

18 से 20 मार्च तक आनंदपुर साहिब रोड़ डाइर्वट

ऊना: होला मोहल्ला मेला आनंदपुर साहिब के दृष्टिगत यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊना से नालागढ़ व चंडीगढ़ जाने वाहनों के लिए यातायात 18 से 20 मार्च तक डाइर्वट किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अयोग्य विधायकों को पेंशन नहीं : विधेयक में कहा गया अयोग्य घोषित किया गया है तो वह अधिनियम के तहत पेंशन का नहीं होगा हकदार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए गए सदस्यों के लिए पेंशन लाभ रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!