ऊना में दर्दनाक हादसा : बाइक से बनाए जुगाड़ वाहन पलटने से दादी-पोते की मौत, छह घायल

by

पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह दर्शन करने आया था परिवार, मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े की चेन उतरने से हुआ हादसा

रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादी और पांच वर्षीय पोते की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ परिवार पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। परिवार के आठ सदस्य मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए जुगाड़ वाहन में सवार थे।

जानकारी के अनुसार, परिवार शुक्रवार रात पीरनिगाह पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े की चेन उतर गई, जिससे जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

दादी और पोते की मौत

हादसे में वाहन चला रहे 32 वर्षीय लाड्डी की 60 वर्षीय माता जीलो देवी और पांच वर्षीय बेटे अखिल की मौत हो गई। लाड्डी की 30 वर्षीय पत्नी हीना और चार अन्य बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आठ लोग थे वाहन में सवार

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के आठ सदस्य इस जुगाड़ वाहन में सफर कर रहे थे। पीरनिगाह से नीचे उतरते समय घटनास्थल के आसपास सड़क पर मोड़ होने के कारण वाहन के पलटने से हादसा हुआ। मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए इस वाहन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

जुगाड़ वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह हादसा सड़क पर असुरक्षित तरीके से चलाए जा रहे जुगाड़ वाहनों से जुड़े जोखिम को उजागर करता है। मोटरसाइकिल के साथ रेहड़ा जोड़कर बनाए गए ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। हादसे ने एक बार फिर ऐसे वाहनों के इस्तेमाल और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी...
article-image
पंजाब

पंजाब की ‘आप’ और केंद्र की भाजपा सरकार का गुरु रविदास विरोधी चेहरा बेनकाब : करीमपुरी

650वां प्रकाश पर्व ‘बेगमपुरा राज’ स्थापित कर मनाएंगे : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी  गढ़शंकर ।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि साहिब श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की संसद हाजिरी पर सरकार मौन…. हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया ..अमृतपाल सिंह की उस याचिका पर सात कार्य दिवसों के भीतर ले निर्णय

चंडीगढ़ :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज उस समय सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए जब अदालत को बताया गया कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के बजट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानूनगो 37 हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार : इंतकाल से जुड़े दस्तावेज जारी करने को मांगे थे 50 हजार

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के दायरे में आने वाले धामी में तैनात एक कानूनगो से विजिलेंस की टीम ने 37 हजार की रिश्वत लेत हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!