ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

by

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, अरनियाला लोअर के वार्ड 2 व अरनियाला अप्पर के वार्ड 6, विकास खंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व हरोली के वार्ड 6 और विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली केसरू में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी।
राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन माध्यम से 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक ऑनलाईन emerginghimachal.hp.gov.in आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले प्रमाण पत्र पढ़ने योग्य होने चाहिए तथा आवेदक द्वारा मूल दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति ही अपलोड की जाए। ऐसा न करने की स्थिति में तथा अधूरी जानकारी ऑनलाइ भरना और आवश्यक दस्तावेज़ सलंग्न न करने की स्थिति में आवेदन स्वतः रद्द समझा जाएगा। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NIA की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी गैंगस्टर ठिकानों पर छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर प्रतिबंधित खालिस्तान आतंकवादी बल (केटीएफ) के गुर्गों से जुड़े गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले के सिलसिले में छापेमारी की, जिसमें कनाडा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के घर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चमियाना स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आईपीडी सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : राज्य में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने वाला पहला अस्पताल बनेगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारम्भ किया। आईजीएमसी शिमला में मरीजों की बढ़ती संख्या तथा...
Translate »
error: Content is protected !!