ऊना 10वीं की छात्रा की मौत : दीवार से टकराई बेकाबू साइकिल

by

ऊना :  ऊना में साइकिल बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जो स्कूल से घर जा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसा अजनोली गांव में मंगलवार की शाम को हुआ है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय छात्रा शीतल गुप्ता के नाम से हुई है। शीतल सीनियर सेकेंडरी स्कूल समूर कला में दसवीं कक्षा की छात्रा थी, शाम के समय साइकिल से घर लौट रही थी।  ढलान पर उतरते समय साइकिल नियंत्रित हो गई और दीवार से जा टकराई । जिससे शीतल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शीतल को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता का नाम राजीव गुप्ता हैं। ऊना के एसपी राकेश सिंह के ने घटना की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना : उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा

*उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि* रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर रोक को लेकर नियमित निगरानी और संयुक्त कार्रवाई बनाई जाए सुनिश्चित : ADC अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ...
Translate »
error: Content is protected !!