एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ : गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी, एक पुलिस अधिकारी भी घायल, 1 चाइनीज पिस्टल समेत 5 कारतूस बरामद

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में एक गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी है। तरनजीत सिंह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पंजाब के जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हुई। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।

दरअसल जुलाई 2023 में जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी के मामले में ​​जस्सा को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस हथियार बरामद करने पहुंची थी। जस्सा लंबे समय से फरार चल रहा था. इसी दौरान जस्सा ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोलियां मार दीं, जिन्हें घायल हालत में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने क्या कहा – इसे लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। गौरव यादव ने लिखा, “एजीटीएफ, पंजाब की एक बड़ी कार्रवाई में गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया। उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था और वह 6 हत्या के मामलों और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल था। उसे भागने से रोकने के लिए एजीटीएफ टीम को गोलियां चलानी पड़ी, जिससे वह घायल हो गया।

गौरव यादव ने आगे लिखा, “उसे भागने से रोकने में एजीटीएफ का एक अधिकारी भी घायल हो गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 1 चाइनीज पिस्टल समेत 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस सीएम के निर्देशानुसार आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नारायण नगर में बरसात के मौसम में खोदी गलियां विकास या विनाश : खन्ना

बरसात के मौसम में मोहल्ला निवासी झेल रहे विभागों की मंद प्रणाली का संताप, आवागमन हुआ मुश्किल : खन्ना होशियारपुर 1 जुलाई () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायपालिका के लिए बजट की कमी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीरता दिखाएं सरकार : जयराम ठाकुर

स्वास्थ्य सुविधाओं वाले जाइका प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार भरमौर पीडब्लूडी एक्सईएन कार्यालय से वायरल वीडियो खोल रहा है व्यवस्था परिवर्तन की पोल एएम नाथ। सोलन :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!