एंटी ड्रग्स कार रैली जोगिंदर नगर में रोटरी क्लब ने की आयोजित : नशे से दूर रहकर ही युवा कर सकते हैं देश व प्रदेश का नाम रोशन – डॉ मुकुल शर्मा

by
जोगिंदर नगर, 05 जनवरी – जोगिंदर नगर में नशे के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए रोटरी क्लब के सौजन्य से जोगिंदर नगर एथेलेटिक्स सेंटर के मैदान से एंटी ड्रग्स कार रैली का आयोजन किया गया । इस रैली को तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ मुकुल अनिल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसएचओ जोगिंदर नगर निर्मल सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि नशा आज हमारे देश व प्रदेश की बहुत बड़ी समस्या है। जिससे हमारा युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। खेलों से न केवल वे नशे से दूर रहेंगे बल्कि अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर सशक्त देश,प्रदेश व समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे । साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित की गई एंटी ड्रग्स कार रैली को एक सराहनीय कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी समय समय पर नशे के खिलाफ अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस रैली के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष एन आर बरवाल, पूर्व रोटरी अध्य्क्ष अजय ठाकुर, रोटेरियन राकेश धरवाल, रोटारियन रमेश पठानिया तथा रोटारियन ज्ञान चंद बरवाल के आतिरिक्त कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट द्वारा दांतों का निशुल्क चेकअप कल 

गढ़शंकर, 10 अगस्त: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट हरसेवा क्लीनिक   मोरांवाली में हर मंगलवार तथा वीरवार को सायं  4 बजे से 6 बजे तक का दांतों का निशुल्क चेकअप किया जाता है। इस संबंधी जानकारी देते...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में असभ्य बंदे प्रवेश कर चुके, कांग्रेस में ट्रेनिंग लेनी पड़ती, असभ्य लोगों में अनुशासन नहीं होता, हम अनुशासित सिपाही : शमशेर सिंह दूलों

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमती दिखाई नहीं दे रही है। अब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलों ने बिना किसी का नाम लिए चन्नी गुट पर...
Translate »
error: Content is protected !!