एआईजी कपूर की पत्नी से विजिलैंस ने की दो घंटे पूछताछ : कागज पर 25 सवाल लिख 1 दिसंबर तक मांगे जवाब

by

चंडीगढ़। विजिलैंस ब्यूरो पंजाब की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर की पत्नी कमल कपूर से मोहाली विजिलैंस थाने में पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस अधिकारियों ने कमल कपूर को एक पेपर पर 25 सवाल लिखकर दिए और सभी का 1 दिसंबर तक लिखित जवाब देने को कहा गया है। हालांकि इसके अलावा भी कमल कपूर से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की जाती रही। सूत्रों के अनुसार कमल कपूर सुबह 11 बजे विजिलेंस ब्यूरो के सेक्टर-68 स्थित ऑफिस पहुंची। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। कमल कपूर से पूछताछ के दौरान एक महिला इंस्पेक्टर भी साथ मौजूद रही। बता दें कि एक करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार एआईजी आशीष कपूर और एएसआई हरविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस का ही डीएसपी है। इसे लेकर भी सवाल खड़े हुए है। आरोपी आशीष कपूर के एडवोकेट प्रदीप सिंह विर्क ने कोर्ट में दलील दी कि विजिलेंस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें डीएसपी शिकायतकर्ता है, जो कानूनन सही नहीं है। मामले में एसआईटी बनाई गई थी, जिसमें 2 एडीजीपी रैंक के अधिकारियों ने जांच की और आशीष कपूर को क्लीन चिट दी, लेकिन अब विजिलेंस के डीएसपी रैंक का अधिकारी एडीजीपी रैंक के अधिकारियों की जांच रिपोर्ट को गलत साबित करके एफआईआर दर्ज कर रहा है।

– कोर्ट से राहत मिलने पर विजिलेंस ऑफिस पहुंची कमल

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से कमल कपूर को गिरफ्तारी से राहत मिली है। इसके बाद वह मोहाली के सेक्टर-68 स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस में जांच में शामिल होने पहुंची। सूत्रों के अनुसार कमल कपूर से आशीष ने उनके नाम पर ट्रांसफर की गई संपत्ति से जुड़े सवालों के जवाब मांगे। यह भी पूछा कि एआईजी आशीष कपूर उनके बैंक खाते में मासिक 50 हजार रुपए कहां से जमा कराते थे। कमल कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें सेक्टर 22 एक बैंक में आशीष कपूर के लॉकर से बरामद गहनों की जानकारी है।

– यह पूछे गए सवाल

– बच्चों की पढ़ाई कहां हुई।

– कितने बैंक अकाउंट हैं।

– बैंक अकाउंट में पैसे कहां से आए।

– लेहरागागा, पटियाला और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी कैसे बनी।

– किस-किस बैंक में कुल कितने लॉकर हैं।

– परिवार के पास मौजूद सोने के गहनों की खरीद का बंदोबस्त कैसे हुआ।

– कमल कपूर के बैंक खाते में मासिक 50 हजार रुपए कहां से आते हैं।

– इनके अलावा भी कई सवाल हैं, जिनके कमल कपूर को 1 दिसंबर तक जवाब देने होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!