एएसआई ने मारी खुद को गोली : सुसाइड नोट में लिखा टांडा के एसएचओ ने खुदकुशी करने को किया मजबूर

by

होशियारपुर| पुलिस थाना हरियाणा में बतौर डयूटी अफसर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एएसआई सतीश कुमार ने खुदकुशी मरमे से पहले अपनी वीडियो बनाई। जिसमें पुलिस थाना टांडा के पएसएचओ ओंकार सिंह बराड़ पर कई संगीन आरोप लगाए।
वीडियो में एएसआई सतीश ने कहा कि पुलिस थाना टांडा में तैनात एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने ना केवल उन्हें सबके सामने जलील किया और गालियां भी निकालीं।
उधर, मरने वाले एएसआई के भाई व परिजनों ने कहा कि उनके भाई सतीश की मौत के लिए एसएचओ ओंकार सिंह जिम्मेवार है। उन्होनें उनके भाई को थाने में स्टाफ के सामने गालियां निकाल कर इतना जलील किया वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गए। एसएचओ की वजह से ही उनके भाई ने खुदकुशी की है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके इलावा सुसाइड नोट में एएसआई ने लिखा कि 8 अक्तूबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चेकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। वहां से आने के बाद उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौज भी किया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में...
article-image
पंजाब

श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत  हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में हुई : निर्णय लिया गया है और 14 सितंबर को ध्वजारोहण किया जाएगा. 3 अक्टूबर को श्री राम लीला शुरू होगी

होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा : श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संत हरी दास जी धूनेवालों के नेतृत्व में कमेटी अध्यक्ष सुभाष गौतम की देखरेख में हुई। इस अवसर पर  स्वर्गीय...
article-image
पंजाब

8 नेताओं को पार्टी से निकालने के इस फैसले को रद : सुखदेख ढींढसा ने कहा वह पार्टी के सरपरस्त, सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखूंगा, उनसे जवाब मांगेंगे

 चंडीगढ  : शिरोमणि अकाली दल  से निकाले गए बागी नेताओं की आज चंडीगढ में मीटिंग हुई। यह मीटिंग SAD के सरपरस्त सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई में हुई। इस मौके ढींढसा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

50 लाख रुपए कीमत की विदेशी करंसी लेकर हुआ लापता : एक्सचेंज व फाइनेंशियल कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर

कंपनी द्वारा सिटी थाना में दर्ज करवाई एफआईआर, आरोपी ले गया यूरो, अमेरिकन व न्यूजीलेंड डालर नवांशहर। ओरिएंट एक्सचेंज एंड फाईनैंशियल सर्विस प्राईवेट लिमटिड के अासिस्टेंट मैनजर के खिलाफ कंपनी के अधिकारियों द्वारा करीब...
Translate »
error: Content is protected !!