एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : DC जतिन लाल

by

ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित एकल नारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। इस शिविर का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉक – अम्ब, ऊना, गगरेट, और हरोली की महिलाओं ने भाग लिया।
शिविर में महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन्हें उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, बीपीएल सूची में नाम शामिल करवाने, सोलर लाइटें लगवाने, डिपो से राशन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं, मकान मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता, निर्माण के लिए जमीन मुहैया करवाने, आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतें शामिल थीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं उत्थान की योजनाओं में एकल नारियों को जोड़ने और उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन कि ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम की जानकारी भी दी, जिसके अंतर्गत प्रशासन ने गरीब परिवारों की जरूरतमंद बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के पहले चरण मंे प्रशासन जिले की 25 जरूरतमंद बच्चियों को पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
इस योजना के तहत वही लड़कियां पात्र होंगी, जिनके पिता गुजर गए हों या जो 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हों, जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम हो, और जिन्होंने किसी अन्य योजना का लाभ न लिया हो। योजना के दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लड़कियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य अध्यक्ष निर्मल चंदेल, जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, सीडीपीओ कुलदीप सिंह सहित कल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा घालूवाल की सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Surjit Aerry and Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : The Maa Annapurna Ration Distribution Society organized its 131st monthly ration distribution ceremony at Shri Rajiv Dixit Gaushala, where ration supplies were distributed to 34 underprivileged families. Renowned physician Dr. Surjit...
article-image
पंजाब

No one is complete in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 19 : Today, at the invitation of Attar Singh Ji, the founder of Blind School Bahowal (Mahilpur), Ally. Ashok Puri, International Vice President Alliance Club reached the ashram started in Hoshiarpur by...
article-image
पंजाब

एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी ‘ समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी से होगी : प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने NRI पंजाबियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और उनके मुद्दे को जल्द ही हल किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने प्रवासी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए दो दिवसीय वर्कशाप संपन्न

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन कर रहे अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज में बेहतर लिखने व बेहतर उच्चारण विष्य...
Translate »
error: Content is protected !!