एक्सईएन गुरप्रीत बुट्टर सस्पेंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में है फरार

by
बठिंडा : नगर निगम बठिंडा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे है।  स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद स्थानीय निकाय विभाग ने एक्सईएन गुरप्रीत सिंह को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है।
सस्पेंड करने के आदेश वीरवार को स्थानीय निकाय विभाग एडिशनल चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह ने एक पत्र जारी कर दिए हैं। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार निगम एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की तरफ एफआईआर नंबर 7- 25 फरवरी 2025 में लगे गंभीर आरोपों के कारण उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। सस्पेंशन के दौरान इस अधिकारी का हेडक्वार्टर अब मुख्य दफ्तर स्थानीय सरकार विभाग चंडीगढ़ होगा। यह आदेश संबंधित अथारिटी की तरफ से मंजूरी लेने के उपरांत जारी किए गए है।
वहीं दूसरी तरफ फरार चल रहे आरोपित गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन उसके बारे में कोई ज्यादा स्टीक जानकारी नहीं मिल रही है। जिसके चलते विजिलेंस टीम ने गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि 25 फरवरी को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने नगर निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाने के मामले में केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ लंबे समय से चली आ रही शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद की गई, जिसमें जांच के दौरान उसके पास आय के स्रोतों से 1.83 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति पाई गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई...
article-image
पंजाब

आप नेता ने प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर किया थे हत्यारे हायर :

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के नेता दुरण प्रेमिका के लिए अपनी  पत्नी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे को हायर किया था। यह  खुलासा आप लुधियाना पुलिस ने किया। लुधियाना पुलिस ने...
article-image
पंजाब

36 नजायज शराब की बोतलों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 बोतल नजायज शराब सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज सुखविंदर सिंह। के...
Translate »
error: Content is protected !!