एक और बागी पू्र्व विधायक ने सीएम सुक्खू के खिलाफ की शिकायत : बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत

by

एएम नाथ। कुटलैहड़  : हिमाचल प्रदेश में दो बागी पूर्व विधायकों के नोटिस के बाद एक और बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज करवाने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक का नाम देविंदर कुमार भुट्टो है। भाजपा ने भुट्टो को कुटलेहड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसर, देविंदर भुट्टो उन 6 विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस से बगावत करके भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर किया था। इस मामले में व्हिप का उल्लंघन करने के लिए 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इन 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीते दिनों सीएम सुक्खू कुटलेहड़ विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। भाजपा प्रत्याशी देविंदर भुट्टो का आरोप है कि सुक्खू ने 6 अप्रैल को कुटलेहड़ में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भुट्टो ने आरोप लगाया है कि सीएम सुक्खू ने उस दिन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘भुट्टो को कूट्टो’ (भुट्टो को हराओ)। भुट्टो ने सीएम की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। भुट्टो ने कहा कि सीएम सुक्खू का यह बयान बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक है।

पूर्व काग्रेसी विधायक द्वारा सीएम सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग में की गई शिकायत में कहा गय है कि यह न केवल बुनियादी मानवीय गरिमा की पूरी तरह से उपेक्षा को दिखाता है, बल्कि हिमाचल प्रदेश में अराजकता और अशांति का माहौल पैदा करने की भी क्षमता रखता है। इसके साथ ही भुट्टो ने यह कहा कि सीएम द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के लोगों को गलत संदेश देता है। भाजपा प्रत्याशी भुट्टो ने शिकायत में चुनाव अधिकारी से सीएम सुक्खू के खिलाफ इस मामले की गहन जांच करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान : सरकार कर रही खर्चों में कटौती, खुद भी सादगी की मिसाल पेश करने की बात

एएम नाथ । मंडी  : मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लगातार सरकारी खर्चों में कटौती कर रही है और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा के अजय शर्मा बने टीसीएल क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर ; चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्भ की बात

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल जिला चंबा से संबंध रखने वाले अजय शर्मा ट्राइसिटी क्रिकेट लीग चंडीगढ़ के चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। अजय शर्मा ने बताया यह लीग 2 जून से चंडीगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता का मार्ग दिखाया – उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

लता मंगेश्कर ऑडिटॉरियम समूर कलां में मनाई गई डॉ वीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि ऊना, 6 दिसम्बर – भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को...
Translate »
error: Content is protected !!