एक किलोग्राम अफीम बरामद गार्मेंट्स की दुकान में से , आरोपी गिरफ्तार

by

नूरपुर बेदी: 5 जुलाई
नूरपुर बेदी पुलिस को शहर के मुख्य बाजार में स्थित एक गार्मेंट्स की दुकान में से 1 किलोग्राम अफीम बरामद करने में भारी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुकान के मालिक कथित आरोपी को मौके पर ही अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. नूरपुर बेदी इंस्पैक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जोगनाथ सैनी समेत पुलिस पार्टी जेतेवाल चौक नूरपुर बेदी में गश्त के दौरान शरारती तत्वों की चैकिंग के लिए मौजूद थे तो मुखबिर खास ने उन्हें सूचना दी कि सुरजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव झज्ज, मौजूदा निवासी घुमियार मोहल्ला नूरपुर बेदी जो नूरपुर बेदी के बाजार में अजीत गार्मेंट्स की दुकान करता है, के पास काफी मात्रा में अफीम मौजूद है और यदि उसे काबू कर लिया जाए तो उसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। ए.एस.आई. जोगनाथ सैनी ने पुलिस टीम समेत अजीत गार्मेंट्स की दुकान पर जांच की तो वहां से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए दुकानदार सुरजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव झज्ज, मौजूदा निवासी घुमियार मोहल्ला नूरपुर बेदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। ए.एस.आई. लेखा सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को आज बाद दोपहर श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश करके उसका रिमांड हालिस किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीआईजी भुल्लर की गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद भी मुख्यमंत्री चुप : सुखबीर बादल

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और सीबीआई की तलाशी में 7.5 करोड़ रुपये नकद, सोना, 25...
article-image
पंजाब

महिला की मौत, चार गंभीर घायल : गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग स्काॅर्पियो के भ्यानक हादसा

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: आज स्थानीय गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर भारी बारिश दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार गंभीर घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष ज्ञानी गुरदियाल सिंह दुगरी की अध्यक्षता में की गई रैली को कुल हिंद  किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, भारती किसान युनियन राजेवाल के प्रदेशिक नेता...
Translate »
error: Content is protected !!