एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

by

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई
शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार को एक बोरवेल ड्रिलिंग मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल लोग शाहपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गाड़ी में सवार तीनों लोग राजस्थान से सम्बन्धित बताये जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंच कर खुद राहत बचाव अभियान की अगुवाई की। चीफ मेडिकल ऑफिसर सुशील शर्मा भी उनके साथ रहे।
विधायक ने दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके निशुल्क इलाज और उचित देखभाल के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम करतार चंद को पीड़ितों को राहत मैन्युअल के अनुसार फौरी राहत प्रदान करने को कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगा रक्तदान शिविर

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी पत्र समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष रक्तदान शिविर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव खानपुर में पंचायत चुनाव में हुए विवाद को लेकर बसपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप   : डीएसपी ने बैठक में पहुंच कर सभी आरोपों का किया खंडन और कहा कोई भी शिकायत है लिखित दें

गढ़शंकर:  गांव खानपुर में पंचायत चुनाव दौरान हुए विवाद के बाद गढ़शंकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया कर लिया था।  जिसके विरोध में गुरूद्वरा श्री गुरू रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान में नागरिक करें पूर्ण सहयोग: डीसी डा निपुण जिंदल

21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान, हर घर तक पहुंचेंगे बीएलओ धर्मशाला, 8 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि...
Translate »
error: Content is protected !!