एक पौधा मां के नाम अभियान का DC जतिन लाल ने बसाल में किया शुभारंभ

by

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को बसाल में एक पौधा मां के नाम मुहिम के तहत पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उपायुक्त ने अर्जुन का पौधा रोपित किया और उपस्थित लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए। इसी अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड ऊना की सभी पंचायतों में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित किए गए।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा भविष्य अच्छे पर्यावरण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव, मौसम की प्रतिकूलता से सुरक्षा और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरुरी है ताकि एक अच्छा व स्वच्छ पर्यावरण में अपनी भागरीदारी सुनिश्चित बना सके।
44 करोड़ से बनेगा डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल
विदेशी, अत्याधुनिक मशीनों व रोबॉटिक सिस्टम से होगा लैस
इसके उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि बसाल में 44 करोड़ रूपये की लागत से डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र 250 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इस फार्मिंग केंद्र में 400 धुधारू पशु व 200 बछडियां भी रखी जाएंगी। इसके अलावा 200 छोटे बच्चों को भी रखने का प्रावधान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि साढे़ 3 करोड़ रूपये की लागत से डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल की 1500 मीटर चारदीवारी का कार्य किया जा चुका है। डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल पूरी तरह विदेशी तकनकी और अत्याधुनिक मशीनों से लैंस होगा। इनमें रोबॉटिक सिस्टम के जरिए पशु के रख-रखाव और उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल में 100 पशु पालकों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा जिसमें पशु पालकों के रहन-सहन की व्यवस्था भी की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि डेयरी फार्मिंग उत्कृष्टता केंद्र बसाल की टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही इस सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल का भी किया दौरा
इसके अलावा उपायुक्त ने गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल का दौरा भी किया। इस केंद्र में प्रवासी मजदूरों के लगभग 50 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचा और बच्चों के साथ बातचीत की। उपायुक्त ने बीडीओ ऊना को गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बसाल में बच्चों के खेलने के लिए पार्क और खेल संबंधित उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक राकेश भट्टी, बीडीओ केएल वर्मा, एसआईडीसी के एक्सिन सुरेंद्र कतना, बसाल के प्रधान नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 करोड़ का घोटाला हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में आयुष्मान और हिमकेयर के नाम पर : मास्टरमाइंड जाटव गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला /चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश , चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में आयुष्मान और हिमकेयर के नाम पर 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों के इलाज के नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

राकेश शर्मा।  देहरा/तलवाड़ा : उपमंडल स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को बदनाम करना बंद करें : पराली जलाने में ये राज्य सबसे आगे….जानिए

चंडीगढ़ : पराली जलाने को लेकर पिछले वर्षों से पंजाब अक्सर सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माण का लिया जायज़ा और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किया निरीक्षण ….कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल बनेगा समूचे क्षेत्र की जीवन रेखा- डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रॉमा सेंटर तथा मातृ...
Translate »
error: Content is protected !!