एक महीने में क्या 8 लाख रुपये कमाना चाहते हो, तो जानिए :1 महीने तक मोबाइल नहीं चलाया तो आपको 8 लाख रुपये देगी ये कंपनी

by

 अमेरिकी दही कंपनी आपको एक महीने के लिए फोन छोड़ने पर 8.3 लाख रुपये देने की पेशकश कर रही है ।सिग्गी नाम की ये अमेरिकन कंपनी “डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज” चला रही है, जिसके तहत आपको 30 दिनों तक अपने स्मार्टफोन को अलविदा कहना होगा । हांलाकि, ये इतना आसान नहीं है. चयनित होने के लिए आपको एक निबंध लिखना होगा जिसमें बताना होगा कि आपको डिजिटल डिटॉक्स की ज़रूरत क्यों है और इसका आपके जीवन पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  इस डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज का मकसद यही है कि लोगों को फोन की लत से मुक्त होकर वास्तविक दुनिया में जुड़ने का मौका दिया जाए।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 31 जनवरी तक अपना आवेदन जमा करना होगा । चयनित प्रतिभागियों को एक सीलबंद लॉकर में अपना फोन जमा करना होगा और पूरे महीने किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल नहीं करना होगा। इस चुनौती को पार करने वाले विजेता को न सिर्फ 10,000 डॉलर का नकद पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें एक स्मार्टफोन लॉक, एक पुराना फ्लिप फोन, एक महीने का प्रीपेड सिम कार्ड और तीन महीने का सिग्गीज  का स्फूर्तिदायक तोहफा भी मिलेगा।  डिजिटल दुनिया से अलग होकर एक नया अनुभव पाने के लिए? अपना आवेदन लिखें, सिग्गीज की चुनौती को स्वीकारें और हो सकता है कि अगले 8.3 लाख रुपये के मालिक आप ही बनें ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सरिता शर्मा ने किया चुनाव प्रचार

गढ़शंकर, 3 नवंबर: तरनतारन उपचुनाव में प्रचार दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य और पूर्व डायरेक्टर वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड  सरिता शर्मा ने कहा कि लोग आप पार्टी द्वारा बनाए गए माहौल से...
article-image
पंजाब

श्री सुखमनी साहिब जी का वार्षिक 41 दिवसीय जप तप समागम 21 सितंबर से निर्मल कुटिया टूटोमजारा में शुरू होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्रीय

श्री सुखमनी साहिब जी का यह जप तप समागम 26वें महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिकोत्सव को समर्पित होगा : बाबा मक्खन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री श्री सुखमनी साहिब जी के इन जप...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने ‘बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा’ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा: DC आशिका जैन

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से किए गए हैं प्रयास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी है कि होशियारपुर के सांसद डॉ....
article-image
पंजाब

पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए 6000 से अधिक पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी की खोज में लगी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। यदि आप आंगनवाड़ी में कार्य करना चाहती हैं, तो जान लें कि पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर...
Translate »
error: Content is protected !!