एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हजार लोगों का रोजगार छीना : जय राम ठाकुर

by

शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर एक जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर निशाना साधा उर कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र दस महीने में ही चरमरा गया है। सरकार आए दिन मनमाना तरीके से कर्ज ले रही है और मनमाने नियम लाकर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है। चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने 10 गारंटियां दी थी। उनमें से एक भी पूरी नहीं की, लेकिन दस महीने में प्रदेश के दस हजार लोगों की नौकरी छीनकर प्रदेश को दस हजार करोड़ का कर्ज दे दिया है।
उधर आज दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल प्रदेश के लिए इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट स्कीम के तहत राशि जारी करने पर उनका आभार जताया।
इससे पहले जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में आम आदमी सफर करता है। एचआरटीसी का मकसद पैसे कमाना नहीं है, बल्कि लोगों की की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद स्थिति है कि एक महिला को बस में शादी के एल्बम का भी किराया देना पड़ा। एचआरटीसी में 2 लैपटॉप एक साथ लेकर चलने पर पूरी सीट का किराया देना पड़ रहा है। जो कि व्यावहारिक तौर पर पूरी तरह से मजाक बन गया है। एचआरटीसी कर्मियों को एक-एक महीने बाद वेतन दिया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है।
उन्हीनो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घाटे की दलील देना उचित नहीं है, जब बीजेपी की सरकार थी तो हमने भी समय पर वेतन दिया था। सरकार की प्राथमिकताएं तय होनी चाहिए। एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हजार लोगों का रोजगार छीन लिया है। 2 हजार कोविड कर्मियों को छह माह का वेतन दिए बगैर ही बर्खास्त कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक कारणों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

एएम नाथ। चुवाड़ी :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में कृषि,आतमा, डीआरडीए व कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा द्वारा मृदा स्वास्थय कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन

कुल्लू,  18 फरवरी :  जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल में कृषि विभाग, आत्मा ,डीआरडीए व कृषि विज्ञान केन्द्र बजौरा द्वारा मृदा स्वास्थय कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न विषयों...
Translate »
error: Content is protected !!