एक साल-पांच काम अभियान को दें प्राथमिकताः वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास मंत्री ने बंगाणा में निर्माणाधीन ब्लॉक के भवन का किया निरीक्षण

by
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बीडीओ कार्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने एक साल पांच काम अभियान को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए, ताकि एक पंचायत में एक वर्ष की अवधि के भीतर 5 बड़े कार्य पूरे किए जा सकें। कंवर ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सुदृढ़ होगा। इसलिए इस अभियान पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि विभाग की योजनाओं के माध्यम से लोगों की आजीविका को जोड़ने का भी प्रयास होना चाहिए।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसलिए आवश्यक है कि विकास कार्यों के साथ-साथ कोविड दिशा-निर्देशों की भी अनुपालना हो, जिससे विकास के साथ कोरोना वायरस से भी बचा जा सके।
वीरेंद्र कंवर ने 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे ब्लॉक के भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भव्य भवन बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर बीडीओ यशपाल सिंह परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा तथा हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कंवर करेंगे गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर शुक्रवार को कांगड़ा व टकारला में चल रहे गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा कनवर्जेंस से बनेंगे 49 आंगनवाड़ी भवन, भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये : हेमराज बैरवा

हमीरपुर 22 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला हमीरपुर में मनरेगा कनवर्जेंस से 49 आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन भवनों के लिए मनरेगा के माध्यम से 8-8 लाख रुपये, 15वें वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्वत लेते पटवारी सहायक गिरफ्तार, कानूनगो और पटवारी भी विजिलेंस के शिकंजे में

मम्यूटेशन के बदले मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, आठ दिन पहले रिटायर होने वाला कानूनगो भी गिरफ्तार गोहर में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, जमीन नामांतरण मामले में तीन राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान : जल्द होगी हिमाचल में 2800 ​शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 2800 शिक्षक भर्ती होंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!