एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर रोक : 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 1 जून को शाम 6.30 बजे तक

by

नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुल बजा दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसी महीने 16 मार्च को तारीखों का एलान किया।

देश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया की इस बार देश में आम चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा। वहीं चुनाव के एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया। बता दें कि, इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को कराया जाएगा। वहीं चुनाव का रिजल्ट 4 जून को घोषित होगा। इस बीच चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर वबड़ा फैसला किया।

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

बता दें कि, चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर एक अधिसूचना जारी किया। जिसमें 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से 1 जून को शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर रोक लगा दी है। इस दौरान देश में लोकसभा और चार राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। आयोग की तरफ से गुरुवार (28 मार्च) को जारी यह निर्देश स्पष्ट करता है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान बंद होने से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जनमत सर्वेक्षण परिणाम या सर्वेक्षण सर्वेक्षण सहित किसी भी चुनाव से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन वर्जित हैl

इन राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव :ब ता दें कि, चुनाव आयोग देश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुआव भी कराने वाला है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम शामिल है। इसके अलावा देश के 12 राज्यों में 25 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग से उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ : नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में खेलों की रहेंगी अहम भूमिकाः राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। नशा छोड़ो-खेल खेलो थीम पर आधारित इस चैम्पियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संस्कृत दिवस समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला 20 अगस्त – राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के दूसरे दिन डॉ. पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं...
Translate »
error: Content is protected !!