एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने से भड़के जयराम ठाकुर

by

कर्मचारी हितैषी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती यात्रियों की जान से खिलवाड़, सरकार जवाब दे : जयराम

एएम नाथ। शिमला
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और कर्मचारियों की जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार कर्मचारियों और जनता के बीच गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक कर्मचारी ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री के दावों की वास्तविकता सामने रखी, तो सरकार ने नाराज होकर कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने और कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार स्वयं को कर्मचारी हितैषी बताती है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। प्रदेश में कर्मचारी, युवा, किसान और विभिन्न वर्ग अपनी मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद और समाधान के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।
एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार द्वारा की जा रही अस्थायी भर्तियों पर भी जयराम ठाकुर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में दिहाड़ी आधार पर ड्राइवरों की नियुक्ति करना यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। सार्वजनिक परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सेवा में प्रशिक्षित और अनुभवी चालकों की आवश्यकता होती है, ऐसे में बिना पर्याप्त प्रक्रिया अपनाए की जा रही भर्तियां चिंता का विषय हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए और टकराव का रास्ता छोड़कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल : NIA ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया गया है। जैसे ही वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना साक्षात्कार लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती : कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति

शिमला : राज्य सचिवालय में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में बनी नीति के तहत राज्य कैडर की शिक्षा निदेशक और जिला की भर्तियां उपनिदेशक करेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई हेतु बैठक आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित प्राप्त हुई आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई को लेकर शुक्रवार को चिंतपूर्णी माई दास भवन में श्री चिन्तपुर्णी विशेष क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!