एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए कई अहम निर्णय तत्काल लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चालकों व परिचालकों को एक माह का ओवर टाईम भत्ता और रात्रि ओवर टाईम भत्तों (ओटीए-एनओटीए) के लिए दो करोड़ रुपये इस माह जारी कर दिए हैं।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध सुनिश्चित किया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में तीन स्कूली बच्चों के अगवा होने पर 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को पकड़कर बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप देने का कार्य सराहनीय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ : सफल विद्यार्थियों, खास तौर पर बेटियों को सीएम ने दी बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने हाल ही में आठवीं कक्षा के नतीजे जारी किए, जिनमें लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

2 गिरफ्तार – दो ग्लॉक पिस्तौल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद

चंडीगढ़, 21 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)...
article-image
पंजाब

सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

होशियारपुर, 22 जुलाई :  पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को उसकी किराने की दुकान पर आई सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने प्रणाम इंडिया फाउंडेशन के जॉब शैडोइंग कार्यक्रम के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 16 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज प्रणाम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जॉब शैडोइंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!