एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

by
एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की थी।
एचआरटीसी की ओर से मामले की फैक्ट फाइंडिंग की गई, जिसमें शिकायत निराधार निकली है। इसके बाद प्रबंधन ने मामले को बंद कर दिया। शनिवार को एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी बसों में हर दिन पांच से छह लाख लोग यात्रा करते हैं और कई तरह की शिकायतें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हर शिकायत में फैक्ट फाइंडिंग करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रबंधन मानता है कि दोनों चालकों-परिचालकों को जारी नोटिस की शब्दावली और बेहतर हो सकती थी। संबंधित अधिकारी को इस तरह का स्पष्टीकरण मांगने की जरूरत नहीं थी।
क्या है पूरा मामला
5 नवंबर को नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने लिखित शिकायत की थी कि शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप लगाया कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया। अब जांच में शिकायत निराधार निकली है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव से पहले किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सांसद तिवारी ने घेरा

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव का किया दौरा बंगा, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार को...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एसओपी जारी, कोविड टेस्ट जरूरीः डीसी

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं से की अपील ऊना, 17 फरवरी: उत्तराखंड राज्य में फरवरी से अप्रैल माह के दौरान कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? !! …घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स

चंडीगढ़ । ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही...
article-image
पंजाब

हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से किया सवाल

चंडीगढ़  : पंजाब में हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से सवाल किया है। अगली सुनवाई पर...
Translate »
error: Content is protected !!