एचपीयू रीजनल सेंटर में प्रवेश हेतु 26 जुलाई तक करें आवेदन

by

धर्मशाला, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रो. डी.पी वर्मा ने बताया कि रीजनल सेंटर द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रीजनल सेंटर में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी 26 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला
उन्होंने बताया कि संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा लोक प्रशासन विषयों में एम.ए तथा एम.कॉम, एम.एस.सी गणित, एम.बी.ए, एम.सी.ए व एलएलबी विषयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला होगा। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन किया था तथा संबंधित विषय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे विद्यार्थी उपरोक्त विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन विषयों में मेरिट आधार पर प्रवेश
उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 में एम.एस.सी भूगर्भ शास्त्र (जियोलॉजी) और पी.जी.डी.सी.ए में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि इन विषयों में प्रवेश परीक्षा नहीं होने के कारण, इनमें पूर्व कक्षाओं में प्राप्त अंक के आधार पर ही मेरिट बनेगी। इन विषयों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 26 जुलाई शाम 5 बजे तक रीजनल सेंटर में जमा करवा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
प्रो. डी.पी वर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in तथा रीजनल सेंटर धर्मशाला की वेबसाइट http://www.hpuniv.ac.in/…/regional-center-dharamshala से विवरणिका तथा प्रवेश प्रपत्र (प्रवेश फार्म) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्भी प्रवेश परीक्षा में अर्जित अंक सहित प्रवेश प्रपत्र 26 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर उभरे मुख्यमंत्री सुक्खू : नरदेव कंवर

आपदा आने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने परिवार के मुखिया की भूमिका बखूबी निभाई तलवाड़ा (राकेश शर्मा) कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज क्षेत्र में कई रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार से आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!