एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

by

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने लिखा कि ‘वे पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे है, देखते हैं किस्मत कहा लेकर जाती है।’ दिल्‍लों पंजाब पुलिस में इन दिनों एडीजीपी पद पर सेवाएं दे रहे थे।

वैसे तो साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के रिटायरमेंट से एक माह पहले ही वीआरएस लेने की वजह तो सामने नहीं आई, मगर बताया जा रहा है कि वे कोई राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरिंदर सिंह ढिल्लों के वीआरएस लेने की फाइल पिछले दिनों ही पंजाब सरकार के पास भेजी गई थी, जिसमें उन्‍होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने की बात कही थी। उल्‍लेखनीय है कि इसी तरह से आईएएस परमपाल कौर भी वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थी। उन्‍हें भाजपा ने बठिंडा से लोकसभा चुनाव में टिकट भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बिकाऊ है… नशा कारोबारियों से परेशान पंजाब के ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर : नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह की थी पिटाई

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तोर में नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से कूड़े के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए पायलट प्रोग्राम की शुरुआत

लोगों से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने की अपील होशियारपुर, 24 मार्च: शहर में कूड़े के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पायलट प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए खुद...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक एचएस फूलका भाजपा में शामिल : पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

चंडीगढ़ : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने बुधवार(1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

चन्नी सरकार से हर वर्ग खुश : सनी मेहता

दसूहा : कांग्रेस नेता सनी मेहता ने दसूहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।उनके द्वारा आयोजित रैलियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। सनी मेहता ने दिन रात...
Translate »
error: Content is protected !!