एडीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा : लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

by
धर्मशाला, 11 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों, डीआरडीए, पंचायती राज, योजना विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कांगड़ा जिला के प्रत्येक विकास खंड में लंबित परियोजनाओं को समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी सभी योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में मनरेगा का अहम योगदान है तथा मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का सुचारू मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए, कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, स्वच्छ भारत अभियान(ग्रामीण), पंचवटी पार्कों, मुख्यमंत्री लोक भवन योजना, मोक्ष धाम, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन में शिकायतों के निपटान, वॉटरशेड योजना, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों के निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, बैंक सखी, हिम ईरा शॉप, कृषि सखी-पशु सखी तथा मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
सौरभ जस्सल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल दिया। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोकस करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में योजना विभाग व पंचायती राज विभाग से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और कार्यों को गति देने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन द्वारा गरिमामयी ‘बाल समागम’ का आयोजन

बीबीएन, 31 मई (तारा) : संत निरंकारी मिशन ब्रांच बरोटीवाला द्वारा निमंत्रण पेलेश सनसिटी रोड बद्दी में परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रामित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

ऊना, 30 अक्तूबर – बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के पुख्ता उपाय: मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि नवगठित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग अपने कामकाज व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गु्रप-सी पदों की भर्ती परीक्षाओं के संचालन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की बेबसी और व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा जनता के सामने उजागर : जयराम ठाकुर

कहा, सुक्खू सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की निकली हवा ठियोग में करोड़ों का पानी घोटाला और टांडा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली ने खोली दावों की पोल एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!