एनजीजी पॉवर टेक इंडिया में भरे जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना, 2 सितम्बर – मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलां माजरा द्वारा 6 सितम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन, सहायक डिजाइनर, सहायक फिटर, सहायक बैल्डर, सहायक एलटी वाइन्डर, सहायक एचटी वाइन्डर, सहायक कॉयल असेंबलर, सहायक कोर असेंबलर के 5-5 पद, एचआर का एक पद, निजी सचिव का एक पद एवं हेल्पर के 10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन पद के लिए मकैनिकल में बीटैक और ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में 5 वर्ष का अनुभव, सहायक डिजाइनर पद के लिए मकैनिकल में बीटैक और 5 वर्ष का ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में ऑटोकैड अनुभव, सहायक फिटर पद के लिए 12वीं और आईटीआई, सहायक वैल्डर पद के लिए 12वीं और आईटीआई, सहायक एलटी वाइन्डर, सहायक एचटी वाइन्डर, सहायक कॉयल असेंबलर, सहायक कोर असेंबलर पदो ंके लिए ट्रांस्फार्मर एमएफजी लाइन में 5 वर्ष का अनुभव, एचआर पद के लिए ग्रेजुएशन व तीन वर्ष का अनुभव, निजी सचिव पद के लिए टाइपिंग और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में तीन वर्ष का अनुभव व हेल्पर के पदों के लिए 8वी व 10वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं से एम्स बस सेवा मार्ग में बदलाव, अब कुठेड़ा से चलेगी बस, 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ— राजेश धर्मानी

बिलासपुर 15 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं से एम्स तक चलने वाली बस सेवा के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार ने आईजीएमसी को हिम केयर में 60 करोड़ दिए, सीएम 120 करोड़ का घोटाला बता रहे : जयराम ठाकुर

जो अपनी कोई योजना चला नहीं सकते, उन्हें दूसरों की योजनाएं बंद करने में आता है आनंद एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा के बालीचौकी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो राजनितिक पार्टी चुनाव घोषणा पत्र किए वायदे पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए : चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सरकार बनाए नियम

ऊना : राजनितिक पार्टियां चुनाव घोषणा पत्र के दौरान मतदाता को भ्रमित करने के लिए फालतू के वायदे किए जाते हैं। जो राजनितिक पार्टी पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए। चुनाव आयोग,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने वर्चुअल माध्यम से चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

राज्यपाल ने किया युवा वैज्ञानिकों से अनुसंधान के माध्यम से किसान कल्याण में कार्य करने का आह्वान एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज युवा वैज्ञानिकों से आह्वान करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!