एनवाईके के युवा सवयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

by

ऊना, 9 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के युवा स्वयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने बताया की सघन युवा स्वयंसेवी पंजीकरण अभियान के तहत वर्ष 2022 में जिला में 1000 युवाओं को सम्मिलित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में शैक्षणिक संस्थाओं, प्रोफेशनल व सामाजिक संस्थान में प्रशिक्षणरत युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा जो अभी तक युवा मंडलों के सदस्य नहीं है ताकि ऐसे युवा भी देश भक्ति व् राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी को यह प्रतिज्ञा लेनी है कि भारत को विश्व पटल पर सामाजिक व आर्थिक स्तर से सशक्त करना है।
इसके अतिरिक्त युवा स्वयंसेवियों को राजभाषा हिंदी दिवस 14 सितम्बर तथा हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम, पोषण जागरूकता अभियान, स्वच्छता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती तथा जिला स्तरीय युवा उत्सव में अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकृत करने का आह्वान किया।
बैठक में अक्षय, प्रिंस, रजत, मधुबाला, आरती व आकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य एवं संस्कृति का संवर्द्धन ही सांस्कृतिक परिषद का उद्देश्य – अजय यादव

सोलन : ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केन्द्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने चारों सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित : चब्बेवाल से सांसद डॉ. राज कुमार के बेटे को और बरनाला से सांसद मीत हेयर के करीबी को बनाया उम्मीदवार

गढ़शंकर ।  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने  चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन चारों सीटों पर 13...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार विधानसभा क्षेत्र को 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ।   कुल्लू : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र को देहूरी से 78.47 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

गुनूघराट-पुखरोटू पेयजल योजना तथा जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन भंजराडु का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पूर्वाह्न 11 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!