एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय एवं प्रभावी ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो और जनहित के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जा सकें।
उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत उपमंडल चंबा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत मामलों की स्थिति, लंबित प्रस्तावों के कारणों तथा स्वीकृति प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए।
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावों को तैयार करते समय सभी तकनीकी एवं राजस्व संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण रूप से जांच कर ही अग्रसारित किया जाए, ताकि उच्च स्तर पर आपत्तियों की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता तीसा संजीव अत्री व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

12 करोड़ 84 लाख से बनने वाली गढ़शंकर संतोषगढ़ सडक़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर : मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने रखा

काग्रेस छोड़ कर आधा दर्जन से अधिक सरपंच व पूर्व सरपंच आप में शामिल गढ़शंकर। गढ़शंकर से संतोषगढ़ तक की सडक़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर अड्डा झूगियां में लोक निर्माण व ऊर्जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने विजय रुपाणी को फिर सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी : हिमाचल को मिले नए प्रभारी श्रीकांत शर्मा और विपलब हरियाणा प्रभारी

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों  के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपने सभी राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का HRTC कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट – 4 फीसदी बढ़ाया DA : 2025 तक हिमाचल पथ परिवहन निगम अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
Translate »
error: Content is protected !!