एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

by

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा, 16 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त आज एफसीए के अंतर्गत वन मंडल चुराह में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामलें तैयार करने को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में आपत्तियां लंबित हैं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति समय रहते कर ली जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत परिवेश-1 पर 25 और परिवेश-2 पर 5 अपलोड मामलें अनुमति के लिए प्रक्रिया में है।
बैठक में वन मंडल अधिकारी सुशील गुलेरिया, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा व सहायक अभियंता संजीव अत्री उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में युवक द्वारा दातर से हमले में घायल युवती के बेहतर सर्जरी और इलाज में भी मदद करेंगे : कंगना रनौत

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक के कातिलाना हमले में घायल 21 साल की युवती का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। युवती की हालत में सुधार हुआ है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की बड़ी जीत : कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

प्रदेश को होगी 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम- वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!