एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय आधारित गतिविधियों को सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त आज ज़िला स्तर पर कार्यान्वित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की विभागीय प्रक्रिया में प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

मुकेश रेपसवाल ने परियोजनाओं के तहत विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करने के पश्चात राज्य नोडल अधिकारी को प्रेषित किए गए एफसीए अनुमति मामलों की वर्तमान स्थिति को लेकर लगातार कार्यालय के साथ संपर्क स्थापित रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा को शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के लिए एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) के तहत अनुमति मामलें तैयार करने को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने बैठक में चंबा वन वृत के तहत लगभग 133 एफसीए मामलों तथा परिवेश-1 और परिवेश-2 पर अपलोड की गई परियोजनाओं की समीक्षा कर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, रजनीश महाजन, ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, कुमुद उपाध्याय, नरेंद्र चौधरी, जोगिंदर कुमार व जिला युवा खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभेद्य होगा हिमाचल विधानसभा का “सुरक्षा कवच” : स्थाई DSP के साथ 15 “ट्रेंड कमांडो” होंगे तैनात : कुलदीप पठानियां

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हि0प्र0 विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा की गई। सत्र के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार : सीबीआई द्वारा दिल्ली की शराब नीति को लेकर कोर्ट में किए दावों का केजरीवाल ने किया खंडन

नई दिल्ली । शराब घोटाले मामले में बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति और इसमें भूमिका को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!