एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

by
शिमला (हरप्रीत कौर):  एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के शोध आयाम के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास पर भेंट कर प्रदेश बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य आयोजन सचिव गौरव अत्री ने कहा कि संगठन ने इस वर्ष जनवरी माह में शिक्षाविदों, अध्यापकों और विद्वानों के साथ बजट पर चर्चा की थी। इस विचार विमर्श के आधार पर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री को अपने सुझावों से अवगत करवाया।
राज्य रिसर्च स्काॅलर सुरेश पंवर, एबीवीपी के राज्य सचिव विशाल वर्मा, प्रान्त जन सम्पर्क प्रमुख आशीश शर्मा और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शोधार्थी रिंकु कुमार, शिवानी, पुरूषोतम और रमन भी प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन…. चौरासी मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का कचरा न फैलाएं : डा. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : .विधायक डा. जनक राज ने बुधवार को सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत चौरासी मंदिर समूह में कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने गौसदनों के बेहतर संचालन को गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल किया लाॅंच

पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कर सकते हैं आर्थिक सहयोग, प्राप्त धन राशि का वार्षिक ब्योरा देना भी होगा जरूरी: डीसी एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को डीसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया ध्वजारोहण और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली

एएम नाथ : कुल्लू 15 अगस्त : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता 78वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!