एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

by

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल
नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए नादौन का रामलीला ग्राउंड सजना शुरू हो गया है। 3 नवंबर को सुबह लगभग 9 बजे इसी ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जबकि, 5 नवंबर को चैंपियनशिप के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति) मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
3 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाले उदघाटन समारोह के तुरंत बाद आरएस बाली ग्राउंड के साथ ही व्यास नदी के घाट पर प्रतिभागी टीमों की राफ्ट्स को हरी झंडी दिखाकर महिलाआंे की मैराथन स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद के सत्र में प्रतिभागी टीमें व्यास नदी में प्रैक्टिस करेंगी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 4 नवंबर को सुबह 8ः30 बजे महिला एवं पुरुषों की मिक्स्ड मैराथन स्पर्धा होगी और दोपहर बाद का समय प्रैक्टिस सेशन का ही रहेगा।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन 5 नवंबर को सुबह 8ः30 बजे पुरुषों की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। दोपहर बाद लगभग 2 बजे समापन समारोह आरंभ होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल और कई अन्य नामी कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। समारोह में थल सेना के जांबाज स्काई डाइविंग और अन्य रोमांच भरे करतब भी दिखाएंगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आने वाली टीमों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों और विशेषकर वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर प्रेमियों से 3, 4 और 5 नवंबर को नादौन में राफ्टिंग के रोमांच का आनंद लेने तथा एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में सीखे गुर को कक्षा शिक्षण में लागू करने का अध्यापक ने लिया संकल्प। बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा(ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की :

रोहित भदसाली।  सराज : अपने आला नेताओं से लेकर छोटे नेताओं के भाषण और कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू यह जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
Translate »
error: Content is protected !!