एसएचओ करनैल सिंह ने लोगो को शांत किया, ओवरलोड बाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दिया अश्वासन : मैहिंदवानी में हिमाचल में लगे उद्योग से आ रहे वाहन से गुस्साए लोगो ने किया जोरदार प्रर्दशन :

by

गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी में ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गुस्साए लोगो ने देर शाम दो घंटे लगातार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। लोगो का कहना था कि लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में करीव तीन महीने चले धरने में डिप्टी सपीकर, जिलाधीश व एसएसपी ने पहुंच कर लोगो से जो वायदे कर धरना उठाने को कहा था। उसके उल्ट ओवरलोड वाहन जानबूझ इस रास्ते से निकाल कर कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।
गांव मैहिंदवानी के साथ सटे हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के चलते लगतारा करीव तीन महीने दिन रात के धरने के बाद प्रशासन के साथ हुए फैसले के उल्ट कल ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गांव वासियों में आक्रोश फैल गया और करीव तीन सौ से ज्यादा लोग वहां इकत्र होकर प्रर्दशन करने लगे। जिसके बाद एसएचओ इंस्पेकटर करनैल सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगो को शांत किया और उनकी सभी मागें मान ली। कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष व सरपंच रमेश लाल, पूर्व सरपंच दविंद्र राणा , कैप्टेन प्रकाश लादी व पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार न बताया कि 5 अगस्त से 5 अक्तूबर तक दिन रात 84 दिन रात धरना चला। जिसमें हमारी मुख्य मागें थी कि हिमाचल में लगे साबुन उद्योग का प्रबंधन पंजाब में खरीदी जमीन जो दफा चार और पांच में आती जमीन को उद्यौगिक व व्यापारिक काम के लिए उपयोग ना करें, पंजाब की जमीन पर बनाए कूंए व बोर लगा कर पानी हिमाचल के लगे उद्योग में उपयोग करना बंद करे, पानी दुरपयोग की कानूनी कार्रवाई की जाए और कूंए व बोर बंद करवा जाए, साबुन उद्योग दुारा अवैध माईनिंग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाए और गंदा पानी डालने के लिए निकाले बड़े गड्डे बंद किए जाए, उद्योग की हैवी व ओवरलोड वाहन व माईनिंग माफिया के ओवरलोड मैहिंवानी से निकलनी बंद करने की मांग है।
इसके ईलावा मुख्य तौर पर हमारी मांग साबुन उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर हिमाचल प्रदेश के संबंधित विभागों व सरकार से बात करें और एनजीआईटी तक केस पंजाब सरकार लड़े , गढ़शंकर नंगल रोड़ से पराली को लेकर जाने वाले वाहनों के आने जाने का रूट बंद किया जाए और संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर दर्ज किए जाए झूठे मामले रद्द किए जाए आदि मागें थी। उकत मागों के संबंध में 26 अक्तूबर को कृषि व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, जिलाधीश होशिशरपुर, एसएसपी होशियारपुर व अन्य अधिकारियों के साथ गढ़शंकर में संघर्ष कमेटी की मीटिंग हुई और उकत सभी मागें मंत्री, डिप्टी सपीकर व प्रशासन ने मान ली थी और 27 अक्तूबर को डिप्टी सपीकर, जिलाधीश, एसएसपी ने धरनास्थल की सभी बातों को मानने की घोषणा की और धरनाकारियों से समाप्त करवाया था। इस दौरान उन्होंने ओवरलोड वाहन रोकने के लिए वैरीकेडिग करवाने की बात भी मान ली थी।
उन्होंने कहा कि गत दिनों कुछ शरारती तत्वों ने वैरीकेडिग तोड़ दी और कल देर शाम दोबारा जानबूझ कर ओवरलोड वाहनों व पराली ले जाने की कोशिश की गई और एक ओवरलोड टिप्पर सडक़ में वीच खड़ा कर चालक चला गया। जिसके खिलाफ गांव वासियों ने प्रर्दशन किया तो एसएचओ करनैल सिंह मौके पर पहुंचे और सभी बातें उन्होंने मान ली और सडक़ में खड़े टिप्पर को कबजे में ले लिया। आज हम सभी दोबारा एसएचओ करनैल सिंह को गढ़शंकर मिले और उकत टिप्पर और टिप्पर चालक के खिलाफ कारवाई की मांग की तथा ओवरलोड वाहनों के आने जाने को पक्के तौर पर बंद करवाने का प्रबंध करने की मांग की। जिस पर एसएचओ करनैल सिंह ने कमेटी के सदस्यों को अश्वासन दिया कि ओवरलोड वाहनों को रोकने के पुखता प्रबंध किए जाएगे।
फोटो : प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश करते हुए एसएचओ करनैल सिंह, मौजूद प्रदर्शकारी और घटना की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, सरपंच रमेश लाल व कैप्टेन प्रकाश लादी व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिशत

सरकारी सैकेंडरी स्कूल धमाई 12वीं बोर्ड का नतीजा 100 प्रतिश गुरनाम सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 30 जून पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल-मई में ली गई 12वीं कक्षा की परीक्षा के...
article-image
पंजाब

फायरिंग के 24 घंटे बाद ही 4 लुटेरे गिरफ्तार : 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक बरामद

जालंधर : पुलिस ने न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाकर छात्रों से बाइक छीन फरार होने के मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर,...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई : 4 की मौत, एक गंभीर

बठिंडा : बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरुसर सैनेवाला...
Translate »
error: Content is protected !!