एसएमसी शिक्षकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल : शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे – स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता

by

शिमला :  एसएमसी शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। शिमला में एसएमसी अध्यापक संघ अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  एसएमसी शिक्षक लगातार अपने लिए स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे हैं।  यह शिक्षक बीते 12 सालों से प्रदेश के दूरदराज के इलाके में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इनके लिए सरकार स्थाई पॉलिसी नहीं ला रही है।

इससे पहले 4 अक्टूबर 2023 को एसएमसी शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी। 30 घंटे के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों की मुलाकात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया। इस कैबिनेट सब कमेटी का अध्यक्ष शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को बनाया गया है, जबकि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने एसएमसी शिक्षकों की मांग पर सकारात्मक ढ़ंग से विचार करने का आश्वासन दिया है। अब करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी इनकी मांगे पूरी नहीं हुई हैं।

एसएमसी अध्यापक संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल्द मांग उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, वह लंबे वक्त से अपने लिए स्थाई पॉलिसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। एसएमसी शिक्षक दूरदराज के इलाकों में अपनी सेवाएं तो देते हैं, लेकिन उन्हें स्कूल में छुट्टियों के वक्त का वेतन तक नहीं दिया जाता। शिक्षकों को केवल 14 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। इन पैसों में घर परिवार का गुजर-बसर करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द उनके लिए एक स्थाई पॉलिसी लाई जाए और 2 हजार 555 शिक्षकों को स्थाई तौर पर नियुक्ति दी जाए। एसएमसी अध्यापक संघ ने चेताया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वह क्रमिक भूख हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वाहल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : स्कूल को कंप्यूटर और सात हजार रुपये देने की घोषणा की, प्राइमरी विंग को भी दिए दस हजार रुपये

हमीरपुर 21 नवंबर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर के खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज : ऊना में सरकारी स्कूल टीचर को दबंगई दिखाना पड़ा महंगा

ऊना : हिमाचल में ऊना के बंगाणा थाना में सरकारी स्कूल के एक टीचर को दबंगई दिखाना काफी महंगा पड़ गया। बता दें कि उक्त टीचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जटेहड़ी में कार्यरत है। जिस...
Translate »
error: Content is protected !!