एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,

by

लुधियाना : जगराओं एसएसपी कार्यालय से महज 200 गज की दूरी पर शुक्रवार को रंजिश में गोली चलाकर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक कबड्डी खिलाडी था और मां बाप का इकलौता पुत्र था। हमलावर आरोपी मौके पर से फरार होने में सफल हो गए।

सूचना मिलने पर डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा, थाना सिटी के प्रभारी इंसपेक्टर परमिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और जूता बरामद किया है। छह लोगों के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह अपने दोस्त प्रहलाद सिंह के साथ डॉक्टर हरि सिंह अस्पताल के समीप सुनहरी किरण फैक्ट्री से पशुओं के लिए खल लेने आया हुआ था। वहीं पर हनी, काला (दोनों निवासी गांव रुमी) और गगना (निवासी गांव किली चाहलां जिला मोगा) वाहन से पहुंचे। उनके साथ तीन चार और अज्ञात व्यक्ति थे। उन्होंने दोनों को घेर लिया और सीधे पिस्तौल तान दी।

उसके बाद सभी ने मिलकर तेजपाल सिंह को बुरी तरह से पीटा और जाते समय उसकी छाती में गोली मार दी और गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए। तेजपाल का साथी प्रहलाद सिंह उसे गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल ले गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्या कहना है एसएसपी का

इस संबंध में एसएसपी डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया कि यह आपसी रंजिश चलते यह घटना हुई है। दोनों गुटों में पहले भी कई बार आपसी विवाद हो चुका था। उसी रंजिश में हरि सिंह रोड पर फिर से इनका झगड़ा हुआ और आरोपितों ने उसे मारपीट करके गोली मार दी।

इसके संबंध में सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह और थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पर आधारित टीमें गठित की गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की पहचान हो चुकी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं तो जनता का सेवक हैं, मेरी औकात ही क्या है : अरे माई-बाप आप तो राज परिवार से हैं, लेकिन मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान

कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कसा तंज तेलंगाना। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने कहा कि मैं...
article-image
पंजाब

कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को 10 बेंच भेंट किए

गढ़शंकर : बच्चे हमारा भविष्य हैं, उनकी शिक्षा के लिए दान सर्वोत्तम दान है। ये विचार कालेवाल बीत निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को बेंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
article-image
पंजाब

कोट फतुही कैंसर कैंप में सैकड़ो की गिनती में हुए फ्री टेस्ट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फ़तुही के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान थ्रेड की सहयोग से वर्ल्ड कैंसर केयर का मुफ्त और जागरूकता लगाया गया जिसमें डॉक्टर कुलवंत सिंह धालीवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!