एसडीएम को निर्देश – उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी हेमराज बैरवा

by
धर्मशाला, 4 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज सोमवार को जिला कांगड़ा के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्व कार्यों के समयबद्ध निपटान के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राजस्व लोक अदालत की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व मामले आम जनमानस से जुड़े होने के कारण उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित करतें हैं। उन्होंने कहा कि तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही जैसे अनेक राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम आदमी को राजस्व सम्बन्धित मामलों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से सम्बन्धित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने करने की कोशिश करनी चाहिए।
हेमराज बैरवा ने जिला भर से आए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) से कहा कि प्रत्येक एसडीएम सम्बन्धित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करें ताकि लम्बित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तय समय पर पूरा करना चाहिए ताकि लोगों के राजस्व सम्बन्धित मामलों का त्वरित निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, वहीं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
डीसी ने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व मामलों को निरंतरता के साथ निपटाने में व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों का राजस्व रिकार्ड आनलाइन नहीं हुआ है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपमंडल स्तर पर ही नियमित तौर पर मीटिंग आयोजित की जाएं।
*यह रहे उपस्थित*
इससे पहले एडीएम डॉ. हरीश गज्जू ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कांगड़ा जिला के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई को ‘जय हिन्द सभा’ का करेगी आयोजन : हिमाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो शहीद सैनिकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता कर रहा प्रदान – उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई, 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत वीर सैनिकों के सम्मान में एक विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना -योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ : मुकेश अग्निहोत्री

योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी बस सेवा

एएम नाथ।  हमीरपुर 01 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों...
Translate »
error: Content is protected !!