एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

by

भोरंज 19 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पहली जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर करवाए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह स्थित मतदान केंद्र कड़ोह-1 और कड़ोह-2 का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अभिहित अधिकारियों द्वारा भरे गए प्रारूपों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अभिहित अधिकारियों को अभियान के प्रत्येक दिन सायं पांच बजे तक निर्धारित अभिहित स्थानों पर उपस्थित रहने तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 एवं एक अक्तूबर 2024 की अहर्ता तिथि को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले युवा निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 9 दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपने आवेदन अग्रिम में भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
एसडीएम ने क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जागरुकता कार्यक्रम में भी भाग लिया और छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व के बारे मंे जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक कारणों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

एएम नाथ। चुवाड़ी :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं पास आज से भरें फॉर्म…पटवारी के 530 पदों पर हिमाचल में आवेदन शुरू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य भर्ती एजेंसी (HP RСA) ने राज्य भर में 530 पटवारी पदों के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11000 करोड़ की कंपनी पर कब्ज़ा, : बेटे के खिलाफ लड़ाई में मां की जीत – बेटा बोर्ड से बाहर, मां बीना मोदी को प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से चुना

लंदन में स्थापित और भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान अपना कारोबार बढ़ाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड अब भारतीय कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज का हिस्सा बन गई है। लेकिन कंपनी के इस मुद्दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम पहुंची बिलासपुर, जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 नवंबर 2025 एशियन डेवलपमेंट बैंक की उच्चस्तरीय टीम ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम के अंतर्गत आज बिलासपुर पहुंची। टीम में वरिष्ठ नेचुरल रिसोर्स विशेषज्ञ सुना किम, सामाजिक विकास विशेषज्ञ आनंद...
Translate »
error: Content is protected !!