एसडीएम ने 10वीं व 12वीं में उच्च रैंक हासिल करने वाली 5 बेटियों को किया सम्मानित

by

ऊना: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में मेरी गांव की बेटी मेरी शान के तहत वर्ष 2021-22 में 10वीं व 12वीं कक्षा में पहले 10 स्थानों पर अव्वल रहने वाली बेटियों को आज एसडीएम ऊना डाॅ निधि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा की कुमारी अरशद्वीप कौर, कुमारी सैज़ल व कुमारी हर्षद्वीप कौर जबकि 10वीं कक्षा की कुमारी सिया ठाकुर व कुमारी सिमरन को मेरी गांव की बेटी मेरी शान योजना के फलैक्स बोर्ड देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से अनेंको योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऊना ब्लाॅक की इन पांच बेटियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पहले 10 स्थानों पर उच्च रैंक हासिल कर ऊना जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने इन बेटियों सहित उनके अभिवावकों से बातचीत की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
एसडीएम ऊना ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वर्तमान में बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर उच्च रैंक हासिल कर रही हैं, तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में भी उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना का शिशु लिंगानुपाल 938 है जबकि ब्लाॅक ऊना का शिशु लिंगानुपाल 957 है।
इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप दयाल, सुपरवाईज़र सुलेंद्र पाल कौर, मीनू वाला, कंचन देवी, नरेश देवी, ब्लाॅक काॅर्डिनेटर गुरमुख सिंह सहित बच्चों के अभिवावक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को रेडक्रॉस भवन शिमला में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

शिमला 25 जुलाई – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से 26 जुलाई 2023 को राज्य रेडक्रॉस, रेडक्रॉस भवन, बार्नेस कोर्ट शिमला-2 में एक दिवसीय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में दो दिवसीय ड्रोन उत्सव का किया शुभारंभ : किसानों-बागबानों के लिए मददगार साबित होगी ड्रोन तकनीक: प्रो चंद्र कुमार

पालमपुर, 04 जुलाई। हिमाचल जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में किसानों तथा बागबानों की आमदनी बढ़ाने के लिहाज से ड्रोन तकनीक काफी मददगार साबित होगी। कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की मदद से मौसम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!