एसडीएम पर हमले की कोशिश : बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें

by
एएम नाथ। रोहड़ू :  डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे तो सचिव ने उन पर भी हमला किया।  इसमें एक लिपिक और हेड कांस्टेबल को चोटें आई हैं। पुलिस ने सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीईओ कार्यालय डोडरा क्वार में तैनात लिपिक सुच्चा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब 1.15 बजे उपमंडलीय कार्यालय में बैठक चल रही थी। इस दौरान पंचायत जाखा में तैनात सहायक सचिव नारायण सिंह वहां आया और बिना किसी कारण के बैठक में मौजूद एसडीएम से गाली-गलौज व धमकाने लगा।
एसडीएम ने जब उसे शांत रहने के लिए कहा तो गुस्से में नारायण सिंह एसडीएम की ओर भागा और हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान जब बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पुलिस चौकी फोन कर नारायण सिंह को रोकने का प्रयास किया, तो नारायण सिंह ने उन्हीं पर हमला कर दिया। इस दौरान लिपिक सुच्चा सिंह तथा डोडरा क्वार में तैनात हेड कांस्टेबल गुलाब को चोटें आई है। पंचायत सहायक सचिव नारायण सिंह डोडरा क्वार उपमंडल के धंद्रवाड़ी गांव का निवासी है। हालांकि, पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सचिव मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने हमला क्यों किया।
लिपिक सुच्चा सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी यूथ हॉस्टल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

चम्बा, 24 नवंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में व्यवसायिक कोर्स के तहत पर्यटन विषय के विद्यार्थियों को यूथ हॉस्टल डलहौजी में आज दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य कमजोर वर्गों सहित सभी को समान रूप से लाभ पहुंचा : मुख्यमंत्री जय राम

मुख्यमंत्री ने सरोआ में विद्युत अनुभाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया  मंडी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के गोहर उप मंडल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दी जा सकती है जिम्मेदारी

   शिमला :  हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेतो के वीच सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी की तैयारी हो रही है। कांग्रेस हाईकमान ने इस पर चर्चा1 करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित...
Translate »
error: Content is protected !!