एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस ऊना में भरे जाएंगे डिवेल्पमेंट मैनेज़र के 4 तथा लाईफ मित्रा के 50 पद

by
ऊना : मैसर्ज़ एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस ऊना में 4 पद डिवेल्पमेंट मैनेज़र (आॅन रोल) तथा 50 पद लाईफ मित्रा के भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि डिवेल्पमेंट मैनेज़र के लिए प्रार्थी की आयु 22 से 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता बीए पास निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रार्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त लाईफ मित्रा पद के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए 9817437777 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राधिकरण ने निवेश एवं विस्तार के 1937 करोड़ रुपये की 27 प्रस्तावित परियोजनाओं को दी स्वीकृति :

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की। प्राधिकरण ने नए उद्यमियों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल – वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे

रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी. ऊना जिले में लोग पेट्रोल पंपों से वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 लोगों को कुचला : सोलन के धर्मपुर में 5 की मौत; 2 गंभीर घायल

धर्मपुर : शिमला नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू इनोवा ने राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
Translate »
error: Content is protected !!