ACP, SHO सस्पेंड : जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही के आरोप

by

जालंधर :  मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह और थाना डिवीजन-6 के SHO रविंदर कुमार गोरी को सस्पेंड कर दिया गया है।

घटना के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात लगभग 9:30 बजे एक अज्ञात युवक अस्पताल के बाहर बाइक पर आया। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की, हथियार तैयार किया और सीधे अस्पताल के मुख्य गेट की ओर बढ़ा। इसके बाद उसने लगातार पांच गोलियां चलाईं। गोलियां गेट को पार करते हुए बाहर निकल गईं। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और हमलावर मौके से भाग निकला। हमलावर ने पूरे समय हेलमेट पहना रखा था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैहिंदवानी में फायरिंग मामला : पुलिस ने 2 युवको को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर साईकल सहित ग्रिफतार किया

गढ़शंकर : गांव मैहिंदवानी में अध्यापक के घर के गेट पर 24 मार्च को फायरिंग करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को तीन जिंदा कारतूस, तीन मिस कारतूस और एक मोटर...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने उत्साह और प्रेरक भाषणों के साथ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का एक जीवंत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों के समक्ष एक सुदृढ़ समाज के...
article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों विकास हेतु साढ़े 12 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी : सिर्फ खोखले दावों से नहीं होता विकास: सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानकर, उनका हल करने से होता है, ना...
Translate »
error: Content is protected !!