एस.डी.एम्ज व एस.एम.ओज को वीरवार से अपने क्षेत्रों की सब्जी व दाना मंडियों में कोविड टैस्टिंग कैंप लगाने के दिए निर्देश

by

कोविड मरीजों की निगरानी रखने में सहायक साबित होगा इतिहास पोर्टल: अपनीत रियात
डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह इतिहास पोर्टल संबंधी नोडल अधिकारी किया नियुक्त
स्वास्थ्य विभाग कोविड के फैलाव को रोकने में कर रहा सराहनीय कार्य, जिले में रोजाना 4 हजार के करीब की जा रही है कोविड टैस्ंिटग
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि इतिहास पोर्टल के माध्यम से जिला प्रशासन कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। इस उन्नत तकनीक का प्रयोग कर कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मूवमेंट पर निगरानी रखी जाएगी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन सभी क्षेत्रों में टैस्टिंग को बढ़ाएंगी ताकि कोविड के फैलाव को रोका जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग व कोरोना पाजीटिव मामलों की निगरानी को और बेहतर बनाने के लिए इतिहास पोर्टल काफी सहयोगी साबित होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इतिहास पोर्टल की मदद से प्रशासन उन क्षेत्रों की पहचान कर सकता है जहां कोरोना फैलने की संभावना बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह इतिहास पोर्टल संबंधी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड के फैलाव को रोकने के लिए उनकी ओर से दिन रात कड़ी मेहनत की जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आज पूरा देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है और सभी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उम्मीद से देख रहे हैं, ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी पहले से और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में रोजाना 3500 से 4000 कोविड टैस्ट हो रहे हैं जो कि एक अच्छी निशानी है, उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा टैस्ट होने से हम इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए काम कर सकते हैं।
अपनीत रियार ने सभी एस.डी.एम्ज व एस.एम.ओज को निर्देश दिए कि वे वीरवार सुबह से अपने-अपने क्षेत्रों की सब्जी मंडियों व अनाज मंडियों में कोविड टैस्टिंग कैंप लगाएं। इस दौरान उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों का पूरा पालन करें और बहुत जरुर काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने व समय -समय पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के लिए भी कहा।
इस मौके पर एस.पी रणदीप सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार के अलावा सभी एस.एम.ओज उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त...
article-image
पंजाब

खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है, यही कारण है कि पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें..अपार आईडी कैसे बनवाएं ?

नई दिल्ली :- आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है  अपार आईडी , जिसे Automated Permanent Academic Account...
Translate »
error: Content is protected !!