ऐसी सुविधा वाला पंजाब का पहला कोर्ट कॉम्प्लेक्स बना : होशियारपुर के नए जिला न्यायालय परिसर में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

by

होशियारपुर, 17 अक्तूबर:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल की पहल के कारण होशियारपुर का नया जिला अदालत परिसर पंजाब का पहला ऐसा अदालत परिसर बन गया है, जहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 जसविंदर शीमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होशियारपुर अंजना, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होशियारपुर पलविंदर जीत कौर, सी. जे. एम होशियारपुर पुष्पा रानी, स. जे. एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) होशियारपुर प्रभजोत कौर, जे. एम. आई सी होशियारपुर गुरप्रीत कौर, जे. एम. आई. सी रिंकी अग्निहोत्री, जे. एम. आई.सी होशियारपुर सरबजीत कौर के अलावा महिला वकील, जिला अदालत परिसर और जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की महिला कर्मचारी उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 होशियारपुर जसविंदर शीमार ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि यह पंजाब का पहला ऐसा अदालत परिसर है, जहां सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने यह सुविधा प्रदान करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने कहा कि यह मशीन ‘स्वयं सेवा’ पर आधारित है। उन्होंने बताया कि मशीन में सिक्का डालने से सेनेटरी नैपकिन अपने आप बाहर आ जाता है। उन्होंने कहा कि यह मशीन महिला अधिवक्ताओं, न्यायालयों की महिला स्टाफ सदस्यों, महिला कर्मचारियों और आम जनता के लिए वरदान साबित होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Due to Khanna’s Efforts

Hoshiarpur/ June 19 /Daljeet Ajnoha : Due to the dedicated efforts of former BJP MP Avinash Rai Khanna and the effective foreign policy of the Indian Government, Harmesh Lal—a resident of Siparian village in...
article-image
पंजाब

सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना  स्टोरों पर कीं खाने पीने की जांच की, सैपंल भरे

गढ़शंकर।  गढ़शंकर शहर में अनाज मंडी के निकट सेहत विभाग की टीम ने जिला स्वास्थ अधिकारी के नेतृत्व में कन्फेकशनरी और करियाना स्टोरों पर छापेमारी कर सैंपल भरे और इकसपायरड खाने पीने की चीजें...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

पी.डी. बेदी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 29 अप्रैल : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में पी.डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल गढ़शंकर का आठवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने...
Translate »
error: Content is protected !!